Friday, 21 December 2012

नारी ..तू एक आग है











मत भूल  ए -नारी  कि
                             तू एक आग हैं  
जलाकर ख़ाक कर दे पल में
                             तू वो आफ़ताब हैं 
 कौन कहता हैं तू बेबस हैं 
                             तू लाचार हैं 
चीरकर रख दे आज भी 
                             तू लक्ष्मीबाई की वो तलवार है .
तू ही अन्नपूर्णा  घर की 
                              तू खुशियों  का भंडार हैं
लाती हैं जो सुख समृधि 
                              तू लक्ष्मी का वो अवतार हैं .
मत डर आगे बड़ निरंतर
                              तुझमे दुर्गा का वास हैं 
जड़ हो जाये दुश्मन वही पे 
                              तुझमे  वो ललकार है 
कर गौरव खुदपे नारी होने का 
                              तुझसे ही तो ये संसार हैं .
‍‌

Wednesday, 19 December 2012

वहशी लोग




गंदी नाली के कीड़े है ये वहशी लोग
जो रात –दिन पनप रहे है किसी   
गटर के गंदे पानी में.

छि: घिन्नता से भर रहा है मन
खिज रहा है इसकी दुर्गन्ध से
साँस भी लेना दुश्वार हुआ है
इस अमानवीय माहौल में .

इंसान नहीं ये भेङिये है
निकल पड़ते है शिकार पे और
नोचते है अपनी ही संस्कृति को
तृप्त करने वासना की प्यास को .

आओं रोंद दे इन्हें अभी की अभी
अपनी पांव की इन जूतियों से
जो आहार समझकर खा रहे है
निरंतर नारी के वजूद को.

Monday, 26 November 2012

कसम

कसम दे दी इन अश्को को न बहना इन आँखों से
मेरे सपनो को यूँ  रो-रो कर ना बहाना तुम
बहुत प्यारे है ये मुझको मेरी आखों के तारे है ,
अपने गम के सागर में इनको न डुबोना तुम
बसे है मेरे पलकों पर बड़े अरमान से सारे ,
अपने दर्द की लहरों से इनको न मिटाना तुम
बड़े सुन्दर है ये सारे मिटाने से है क्या हासिल
अपने अश्को में नहलाके तुम इनको यूँ निखारो तुम
कि जो देखे इन्हें ,बस देखते ही कह दे .
हमे भी इन आँखों का कोई सपना बना लो तुम .
                     

Thursday, 22 November 2012

......रफ़्तार बड़ा















जो बीत गयी सो बात गयी ...ये बात किसी ने खूब कहीं
अब क्या सोचे तू ,पड़ा-पड़ा ..उठ जाग जा अब रात गयी
कर तैयारी आगे की सब परेशानी को छोड़ परे ,वरना
फिर तू ही बोलेगा यार मेरे .. सारी मेहनत बेकार गयी
मन बाँध ले कुछ बनने की , अब तू ठान ले कुछ करने की
देख सूरज की किरणें  कैसे, तेरी राहों में फ़ैल गयी
न बना बहाना कोई अब,नहीं है वक्त कुछ मनमानी की
फिर न पछताना बाद में  कि मेरी उमर तो बीत गयी
 चल कदम बड़ा और चलता जा ,ठोकर को ठोकर से मार भगा
फिर देख इन कदमो में दुनिया ना कैसे  तूने झुका दी 
कर दे अचंभित सबको तू ऐसा कोई जादू कर दे
देखते रह जाये सब कि कैसे किस्मत तेरे बस में हो गयी
मत देर लगा तू भी दौड़ लगा सबको पीछे छोड़ना  है  तो
अपने कदमो की धार बड़ा,रफ़्तार बड़ा वरना .....
दुनिया तुझपे हँसकर बोलेगी जो बीत गयी सो बात गयी.







Saturday, 8 September 2012

चाँदनी.....





यूँ  दूर से ना चाँदनी बरसाया करो ,
                           ऐ चाँद मेरे घर भी आया करो ...
अपने ऊँचे बने उस महल से कभी ,
                             ज़मी पे भी उतर आया करो ....
दूर से खड़े-खड़े यूँ देखना भी क्या ,
                              रूबरू नज़र भी मिलाया करो ,
सितारों के संग यूँ दिल जलाना भी क्या,
                               देखके हमे भी, मुस्कुराया करो ...
इंतज़ार रोज़ रात का कराना भी क्या ,
                                      कभी दिन में भी तुम निकल आया करो .

Thursday, 6 September 2012

माँ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आना चाहती हूँ माँ मैं तेरे पास, पर
 
तू ही मुझे कभी बुलाती नहीं
 
इतनी-कितनी दूर है तू मुझसे कि
 
तुझतक मेरी पुकार जाती नहीं
 
कितना तड़पता है दिल मेरा तेरे लिए, पर
 
तू ही दर्द मेरा समझ पाती  नहीं
 
चलती हूँ  धूप में तो जलते है पांव मेरे पर
 
छांव तेरे आंचल कि मुझपे कभी आती नहीं
 
रोते-रोते सो जाती हूँ माँ मैं, पर तू
 
कभी सपनो में भी आके मनाती नहीं
 
फिर भी मुझ को यकीन है कि बुलाएगी इक दिन
 
दिल कि दुआ कभी खाली जाती नहीं
 
    माँ है वो आखिर क्यों ना सुनेगी
 
 उसके सीने में दिल है कोई पत्थर नहीं है .... 
 

    

Saturday, 1 September 2012

सपना


















आ गए दिन ख़ुशी के ये सोचकर
घर-घर में दीप जलाया था
हम भी जीवन में कुछ बन जाएँगे
कुछ ऐसा ही सपना सजाया था .
क्या खबर थी कि सपना टूट जाएगा
ख़ुशी के दीपक की लौ में
हमारा तन जल जाएगा.
ये भी पता न था कि
पढाई से विश्वास इस कदर उठ जाएगा
पहले जात फिर नाम पूछा जाएगा .